लाइव न्यूज़ :

Fact Check: आमिर खान का भाजपा विरोधी प्रचार का वीडियो फर्जी, जानिए वायरल वीडियो के पीछे का सच

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2024 16:32 IST

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स की सत्यमेव जयते प्रोमो से तुलना करने पर पाया गया कि दोनों दृश्य एक जैसे हैं। हालाँकि प्रोमो वीडियो में सुनाई दे रहा ऑडियो वायरल फुटेज में सुनाई देने वाले ऑडियो जैसा नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान का भाजपा विरोधी प्रचार का वीडियो फर्जीवायरल क्लिप के ऑडियो को डिजिटल रूप से बदल दिया गया हैआमिर होठों की हरकत ऑडियो के साथ मेल नहीं खा रही थी

Created By: ABP

Translated By : लोकमत

Fact Check: लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आमिर खान लोगों को 'जुमलेबाजी' के खिलाफ संदेश देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोकसभा चुनावों से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है।

31 सेकंड लंबे वीडियो में आमिर खान को हिंदी में यह कहते हुए सुना जा सकता है,  "दोस्तों, अगर आप सोचते हैं कि भारत एक गरीब देश है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि देश का हर नागरिक लखपति है। हर किसी के पास कम से कम 15 लाख रुपये होने चाहिए, क्या कहा आपने? आपके पास यह राशि नहीं है? तो आपके 15 लाख रुपये कहां हैं? जुमला वादों से सावधान रहें।"

वीडियो के अंतिम फ्रेम में कांग्रेस पार्टी के सिंबल की एक छवि है, जिसमें लिखा है, 'न्याय के लिए वोट करें, कांग्रेस के लिए वोट करें।' बैकग्राउंड ऑडियो में भी यही सुनाई दे रहा है।  

क्या है वीडियो की सच्चाई

न्यूजचेकर ने  वीडियो का निरीक्षण किया और पाया कि आमिर होठों की हरकत ऑडियो के साथ मेल नहीं खा रही थी। वीडियो का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करने पर पाया गया कि क्लिप के अंतिम कुछ सेकंड में "सत्यमेव जयते" शब्द सुने जा सकते हैं। वीडियो में सुनाई देने वाला पृष्ठभूमि संगीत भी अभिनेता आमिर खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी शो सत्यमेव जयते के संगीत विषय के समान है।

सत्यमेव जयते के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर खोज के दौरान आमिर खान का एक समान वीडियो उसी पोशाक में एक रेलिंग के पास खड़ा होकर शूट किया हुआ पाया गया। यह वीडियो  "सत्यमेव जयते एपिसोड 4 प्रोमो - प्रत्येक भारतीय एक करोड़ का हकदार है!" के शीर्षक से 30 अगस्त 2016 को चैनल पर अपलोड किया गया था।

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स की सत्यमेव जयते प्रोमो से तुलना करने पर पाया गया कि दोनों दृश्य एक जैसे हैं। हालाँकि प्रोमो वीडियो में सुनाई दे रहा ऑडियो वायरल फुटेज में सुनाई देने वाले ऑडियो जैसा नहीं था। 

आमिर खान ने ओरिजिनल वीडियो में क्या कहा था

वीडियो में एक्टर हिंदी में कहते सुनाई दे रहे हैं, 'दोस्तों, अगर आप सोचते हैं कि भारत एक गरीब देश है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि देश का हर नागरिक करोड़पति है। हर किसी के पास कम से कम 1 करोड़ रुपये होने चाहिए... क्या कहा आपने? आपके पास यह राशि नहीं है? तो आपके 1 करोड़ रुपये कहाँ हैं? आपको इस रविवार को पता चल जाएगा।”

इसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि आमिर खान को 'जुमलों' के खिलाफ चेतावनी देते हुए दिखाने के लिए वायरल क्लिप के ऑडियो को डिजिटल रूप से बदल दिया गया है। 

रिजल्टः गलत

 फैक्ट चेक को वेबसाइट ABP ने प्रकाशित किया है।

इसका अनुवाद 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024फैक्ट चेकआमिर खानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी