लाइव न्यूज़ :

पालघर में कपड़ा फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:37 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक कपड़ा कारखाने में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि घटना जखरिया इंडस्ट्रीज में सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर हुई।कदम ने कहा कि विस्फोट एक 'थर्मिक फ्लूइड हीटर' में हुआ, जिसका इस्तेमाल कपड़ों को सुखाने के लिए गर्म थर्मिक फ्लूइड को प्रसारित करने के लिए किया जाता था। धमाके की आवाज लगभग पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई। अधिकारी ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कदम ने बताया कि एमआईडीसी तारापुर दमकल की टीम सुबह छह बजे मौके पर पहुंची और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मिथिलेश राजवंशी (34) और छोटेलाल सरोज (36) के रूप में हुई है। दोनों की जलने की वजह से मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

भारतपालघर में कपड़ा फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो