लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका, 9 की मौत, कई घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 12:50 IST

महाराष्ट्र में नागपुर के बाजार गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में नागपुर के बाजार गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में एक बड़ा धमाका हुआइस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है, मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंकाचार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर प्रशासन राहत कार्य में जुटा

मुंबई:महाराष्ट्र में नागपुर के बाजार गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। इस धमाके से कंपनी की एक दीवार गिर गई। आशंका जताई जा रही है कि कि इस दीवार के मलबे में भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।

नागपुर एसपी ग्रामीण ने अब तक नौ लोगों के मौत की पुष्टि की है। चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक धमाका कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ। पुलिस ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर जारी है। यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कितने लोग अंदर काम कर रहे थे या फिर कितने लोग हादसे के बाद खुद भाग कर बाहर आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज़ था कि कंपनी की इमारत का एक हिस्सा भी ध्वस्त हो गया। इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।  धमाकेके बाद कंपनी और उसके आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

हालांकि हादसे की स्पष्ट वजह क्या थी – यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि अभी सभी टीमों का मुख्य फोकस बचाव कार्य पर है।

कंपनी मालिक सत्यनारायण नुवाल ने बताया कंपनी के अंदर सुबह करीब सुबह साढ़े नौ बजे कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद की पैकिंग हो रही थी। इसी दौरान किसी पैकेट में ब्लास्ट हो गया। चूंकि आसपास अन्य पैकेट भी रखे हुए थे। इसलिए एक के बाद एक कई पैकेट इसकी चपेट में आ गए। बता दें कि सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी खासतौर पर रक्षा विभाग के लिए एक्सप्लोसिव पदार्थ व अन्य रक्षा उपकरण तैयार करती है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम