लाइव न्यूज़ :

राहुल बोस को मनमाने दाम पर केला बेचने वाले होटल की मुश्किल बढ़ी, सरकार ने पूछा- ताजे फल पर GST कैसे लिया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 15:53 IST

अभिनेता राहुल बोस ने ट्वीट के जरिए बताया था कि दो केलों के लिए किस तरह से उनसे 442.50 पैसे की मोटी रकम वसूल की गई।

Open in App

एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को जेडब्ल्यू मैरियट होटल को दो केलों पर जीएसटी लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। इन दो केलों के लिए अभिनेता राहुल बोस को 442.50 पैसे का भुगतान करना पड़ा था।

डिपार्टमेंट ने सेक्टर 35 स्थित होटल से जवाब मांगा है कि जो वस्तु टैक्स फ्री है उसपर जीएसटी कैसे लगाया।

डिपार्टमेंट के असिस्टेंट राजीव चौधरी ने चंडीगढ़ न्यूजलाइन को बताया कि हमने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। केला फ्रेश फ्रूट की कैटेगरी में आता है और यह टैक्स फ्री है। इसलिए हमने उन्हें नोटिस जारी कर बताने को कहा है कि वह केले पर टैक्स कैसे ले रहे हैं।

अभिनेता राहुल बोस ने ट्वीट के जरिए बताया था कि दो केलों के लिए किस तरह से उनसे 442.50 पैसे की मोटी रकम वसूल की गई। इसके बाद चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर और एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मंदीप सिंह बरार ने इस मामले में जांच का आदेश दिया। इसके बाद विभाग द्वारा गठित टीम के तीन सदस्यों ने सभी जरूरी रिकॉर्ड जब्त कर लिया।यह भी पढ़ें- राहुल बोस को 442 रुपये के केले बेचकर फंस गया होटल स्टाफ, एक्साइज डिपार्टमेंट करेगा जांच

हालांकि इस पूरे मामले में होटल के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कई बार प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं आया है।

टॅग्स :चंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया