लाइव न्यूज़ :

Exit Polls 2019: एग्जिट पोल के बारे में वो बड़ी बातें जो आपको जानना जरूरी है

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 19, 2019 16:36 IST

आप भी एग्जिट पोल के आंकड़ों में खो जाएं उससे पहले जान लीजिए क्या होते हैं एग्जिट पोल्स? एग्जिट पोल्स के नतीजों पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

Open in App

सात चरणों के मतदान की प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो रही है। वोटिंग समाप्त होने के बाद तमाम टीवी चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करेंगी। आप भी एग्जिट पोल के आंकड़ों में खो जाएं उससे पहले जान लीजिए क्या होते हैं एग्जिट पोल्स? एग्जिट पोल्स के नतीजों पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

क्या होते हैं एग्जिट पोल्स?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है जो वोट देने के बाद तुरंत निकले मतदाताओं से राय लेकर तैयार किया जाता है। इसे ढेर सारे संगठन करवाते हैं। ये एक प्रकार से संकेत देता है कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

कैसे होते हैं एग्जिट पोल्स?

विभिन्न एजेंसियां अलग-अलग तरीकों से एग्जिट पोल करवती हैं। बेसिक तरीका है सैम्पलिंग। एजेंसियां निर्वाचन क्षेत्रों में सैंपलिंग करती हैं। इसके लिए कुछ पैरामीटर तय किए जाते हैं जैसे- उम्र, लिंग, कास्ट, क्षेत्र इत्यादि।

मतदान के पहले एग्जिट पोल पर रोक क्यों?

रीप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 126(1)(बी) के मुताबिक मतदान के दौरान किसी प्रकार का ओपनियन पोल या अन्य सर्वे के आंकड़े जारी करना प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान निपट चुके हैं और रविवार को बाकी बची चंडीगढ़ और सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, पंजाब की 13, बिहार की आठ, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, मध्य प्रदेश की आठ और एक सीट चंडीगढ़ की शामिल है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी