लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: पंजाब में सूपड़ा साफ होने की बात पर हरीश रावत ने कहा, 'एग्जिट पोल हकीकत से बहुत दूर हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2022 19:22 IST

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत ने भी एग्जिट पोल के नतीजों को मानने से इनकार करते हुए कहा कि एग्जिट पोल सच्चाई से बहुत दूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत ने कहा कि पंजाब के जो एग्जिट पोल हैं, वो हकीकत से बहुत दूर हैंकई एग्जिट पोल मोजूदा सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के सरकार की विदाई तय बता रहे हैं एग्जिट पोल के सर्वे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की संभावना जता रहे हैं

दिल्ली:पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में परिणाम के पहले जारी हुए एग्जिट पोल में कांग्रेस के हाथ से सत्ता सरकती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के आंकड़े आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, वहीं मोजूदा समय में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की विदाई भी तय मानी जा रही है।

इस मामले में कांग्रेस की ओर से एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि इस तरह के सर्वे सच नहीं होते हैं। बक्से (सीलबंद ईवीएम) बताएंगे कि क्या होने वाला है। 10 मार्च का इंतजार करें।  सभी को 10 मार्च का इंतजार करना चाहिए।

सीएम चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत ने भी एग्जिट पोल के नतीजों को मानने से इनकार करते हुए कहा कि सोमवार शाम में जारी हुए एग्जिट पोल सच्चाई से बहुत दूर हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, "पंजाब के जो एग्जिट पोल हैं वो हकीकत से बहुत दूर हैं। गांव में कही भी 'आप' थी ही नहीं और जहां थी नहीं वहां कैसे वोट मिलेगा? इसलिए वहां कांग्रेस अच्छी संख्या के साथ आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां अपनी सरकार बनाएंगे।"

वहीं एग्जिट पोल के सर्वे पर टिप्पणी करते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद दावेदार भगवंत मान ने कहा अगले पांच साल के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश ईवीएम में बंद है। 10 को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे। हमें पंजाब में 80 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।

मालूम हो कि यूपी के सातवें चरण के मतदान के संपन्न होने के बाद देर शाम आये कई एग्जिट पोल ने बताया कि साल 2022 के चुनाव में कांग्रेस की पंजाब से विदाई हो रही है। इस संबंध में न्यूज24-चाणक्य के एग्जिट पोल ने बताया था कि पंजाब में आप को 100 सीटें मिल सकती हैं।

समाचार पत्र दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी 38 से 44 सीटें जीत सकती है। वहीं अकाली दल के खाते में 30 से 39 सीटें और कांग्रेस के खाते में 26 से 32 सीटें जा सकती हैं। इस चुनाव में भाजपा 7 से 10 और अन्य 1 से दो सीट हासिल कर सकते हैं।

वहीं टाइम्स नाऊ-वीटो ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाऊ-वीटो के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। अगले पांच साल किस पार्टी की सरकार होगी यह 10 मार्च को तय हो जाएगा। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सहरीश रावतपंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज