लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के तिगड़ाना में खुदाई, हड़प्पाकालीन दीवार मिली, मिट्टी के मटकों के टुकड़े मिले, जानिए क्या-क्या मिला

By भाषा | Updated: February 21, 2020 20:56 IST

बड़े पैमाने पर मृदभांड (मिट्टी के मटकों के टुकड़े) भी मिले हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जांट पाली के पुरातत्व विभाग अध्यक्ष एवं पुरातात्विक शोध परियोजना तिगड़ाना के निदेशक डा. नरेंद्र परमार ने बताया, ‘‘वर्ष 1974-75 में तिगड़ाना की हड़प्पाकालीन गांव के रूप में पहचान हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभी हड़प्पा काल की दीवार तो मिल चुकी है। इसके साथ ही काफी संख्या में मृदभांड भी मिले हैं।पुरातात्विक अवशेष में सबसे महत्वपूर्ण हड़प्पाकालीन दीवार और मृदभांड ही हैं।

हिसार के राखीगढ़ी के बाद अब पुरातात्विक शोध परियोजना तिगड़ाना के तहत यहां के गांव तिगड़ाना के खेड़े में शुरू हुई खुदाई में हड़प्पाकालीन दीवार मिली है।

साथ ही बड़े पैमाने पर मृदभांड (मिट्टी के मटकों के टुकड़े) भी मिले हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जांट पाली के पुरातत्व विभाग अध्यक्ष एवं पुरातात्विक शोध परियोजना तिगड़ाना के निदेशक डा. नरेंद्र परमार ने बताया, ‘‘वर्ष 1974-75 में तिगड़ाना की हड़प्पाकालीन गांव के रूप में पहचान हुई थी।

अभी हड़प्पा काल की दीवार तो मिल चुकी है। इसके साथ ही काफी संख्या में मृदभांड भी मिले हैं, उनकी धुलाई की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि खुदाई में अब तक मिले पुरातात्विक अवशेष में सबसे महत्वपूर्ण हड़प्पाकालीन दीवार और मृदभांड ही हैं। हालांकि मृदभांड कौन से काल के हैं, अभी यह तय नहीं हो सका है। पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ इन मृदभांड की धुलाई कर रहे हैं।

धुलाई के बाद ही पता चल सकेगा कि ये मृदभांड कौन से काल से संबंध रखते हैं। खुदाई कार्य के संबंध में करीब 15 दिन पहले हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के पुरातत्व विभाग से एमए कर रहे 24 विद्यार्थी और पांच शोधार्थी तिगड़ाना आए थे।

गौरतलब है कि तिगड़ाना के अलावा नौरंगाबाद और मिताथल में भी हड़प्पाकाल के प्रमाण पुरातत्व विभाग को मिल चुके हैं। विभाग के विशेषज्ञों की खोज अभी जारी है। हिसार के राखी गढ़ी में भी हड़प्पाकालीन सभ्यता के प्रमाण मिल चुके हैं।

इससे पहले हिसार के राखी गढ़ी में हड़प्‍पाकालीन सभ्‍यता के प्रमाण मिल चुके हैं। यहां मिले हजारों साल पुराने कंकालों पर भी बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं हाल में क्रेंदीय बजट में भी राखीगढ़ी को राष्‍ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने को लेकर स्‍पेशल बजट जारी करने की घोषणा की गई है।

यहां पर एक भव्‍य म्‍यूजियम बनाने की तैयारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में पिछले दिनों संसद में कहा था कि पांच पुरातत्‍व स्‍थलों को स्‍थानिक संग्रहालय वाले प्रतिमान स्‍थलों के रूप में स्‍थापित/विकसित किया जायेगा जिनमें राखीगढ़ी (हरियाणा) भी शामिल है।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज