लाइव न्यूज़ :

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह बादल एक बार फिर फंसे विवादों में, रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 22, 2021 13:08 IST

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह एक नई मुसीबत में फंस गए हैं । परमबीर सहित 6 पुलिस वालों पर एक बिजनसमैन को फंसाकर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के पूर्व कमिश्नर के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज 8 लोगों के खिलाफ बिजनसमैन ने रंगदारी और जालसाजी का मामला दर्ज कराया दो नागरिकों को किया गया गिरफ्तार, 6 पुलिस वालों पर आरोप

मुंबई : मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परबीर सिंह बाद एक बार फिर विवादों में फंस गए । मुंबई पुलिस ने पूर्व कमिश्नर पर रंगदारी का मामला दर्ज किया है । सिंह पर एक बिजनसमैन से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है । इसी के साथ मुंबई पुलिस के डीसीपी अकबर पठान पर भी मामला दर्ज किया गया है । यह मामला मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है । 

बिजनसमैन ने लगाए आरोप

शिकायतकर्ता श्याम सुंदर राधे श्याम अग्रवाल ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और कहा कि परमवीर सिंह बीजेपी अकबर पठान और अन्य ने उन पर फर्जी अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है और बाद में सभी आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उन अपराधों को वापस लेने के एवज में 15 करोड़ की मांग की है । 

दो नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि यह सब 2016 से चल रहा था । प्राथमिकी 8 लोगों के खिलाफ है ।  इसमें 6 पुलिस अधिकारियों और दो नागरिक के नाम दर्ज हैं । दो नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है । परमवीर सिंह और डीसीपी पठान के अलावा श्रीकांत शिंदे,आशा कोर्के , नंद कुमार गोपाल और संजय पाटिल जैसे पुलिस अधिकारियों पर भी मामला दर्ज है। दो नागरिकों में शामिल संजय पुणे मियां और सुनील जैन को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों पर आईपीसी  की धारा 387 व्यक्ति की मौत या चोट के डर से रंगदारी के लिए, 388 मौत या आजीवन कारावास, गंभीर चोट के लिए दंडनीय आपराध के आरोप में धमकी देकर जबरन वसूली, आईपीसी की धारा 389 जबरन वसूली के लिए, 409 संपत्ति की हेराफेरी, 409 लोकसेवक या बैंकर, व्यापारी और एजेंट द्वारा अपराधिक विश्वासघात, आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी, 423 बेईमानी और झूठ , 464 गलत दस्तावेज बनाना औऱ 465 जालसाजी के लिए दंड ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिसपरमबीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर