लाइव न्यूज़ :

EVM में हेराफेरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शिवसेना ने भी उठाये सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: June 27, 2019 19:50 IST

संजय राउत ने ईवीएम को हैक करने पर तो कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उन्होंने सरकार से पूछा कि बार-बार ईवीएम की खराबी और जो वोट डाले गये और जो वोट गिने गए उनके बीच आखिर अंतर क्यों आ रहा है? चुनाव आयोग इस पर सफाई क्यों नहीं देता? 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईवीएम को लेकर उठने वाले सवालों को खारिज कर देने के बावजूद आज राज्यसभा में सरकार के ही सहयोगी दल शिव सेना के सांसद संजय राउत ने ईवीएम के जिन्न को बोतल से बाहर निकाल दिया. संजय राउत ने ईवीएम को हैक करने पर तो कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उन्होंने सरकार से पूछा कि बार-बार ईवीएम की खराबी और जो वोट डाले गये और जो वोट गिने गए उनके बीच आखिर अंतर क्यों आ रहा है? चुनाव आयोग इस पर सफाई क्यों नहीं देता? 

संजय राउत के इस सवाल पर सूचना तकनीकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी, और यह कहकर मामले को टालने की कोशिश की कि इस पर सदन में बहस हो चुकी है और वे उत्तर दे चुके है. 

लेकिन विपक्ष खामोश नहीं था, कांग्रेस के भुवनेश कलिता ने इसी सवाल को आगे बढ़ाते हुए कुछ उदाहरण पेश किये कि मतदान के समय किस तरह बड़े पैमाने पर ईवीएम की गड़बड़ी की खबरें आईं लेकिन चुनाव आयोग कोई ठोस उत्तर नहीं दे सका. इससे आगे कलिता सरकार से कोई सवाल खड़ा करते उपसभापति हरिवंश ने भुवनेश कलिता के सवाल को पूरा नहीं होने दिया. इसी बीच समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव खड़े हुए और जैसे ही उन्होंने ईवीएम को  लेकर सवाल उठाया उपसभापति हरिवंश ने शून्यकाल समाप्त करने की घोषणा कर दी. नतीजा रामगोपाल अपनी बात ही नहीं कह सके.

ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर मामला यही समाप्त नहीं हुआ. तमिल अभिनेता मंसूर अली खान ने आज सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर दावा किया कि वे यह साबित कर सकते है कि ईवीएम के साथ छेड़खानी की जा सकती है. देश की सबसे बड़ी अदालत से मंसूर अली खान ने गुहार की कि उनको चुनाव आयोग के सामने यह साबित करने का अवसर दिया जाए. 

मंसूर अली खान का दावा है कि विशेषज्ञों की मदद से वे चुनाव आयोग के सामने ईवीएम को हैक करने की बात साबित कर सकते है. 

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम राजनीतिक दल ईवीएम को लेकर उत्तेजित है क्योंकि उनका मानना है कि हाल में हुए लोकसभा के चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग किया गया है जिसके कारण यह नतीजे सामने आए है.  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तो अपने संसदीय क्षेत्र में इन नतीजों को ईवीएम में की गयी हेराफेरी के नतीजे तक बता दिया था. जिसके बाद से समूची कांग्रेस ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रही है.  माना जा रहा है कि यदि सर्वोच्च न्यायालय मंसूर अली खान की याचिका को स्वीकार करती है तो यह मामला ओर तूल पकड़ेगा. 

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला