लाइव न्यूज़ :

देश के हर राज्य-जिले अहम भूमिका निभाएंगे 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने मेंः मोदी

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:28 IST

प्रधानमंत्री ने कहा , " देश के हर राज्य और हर जिले में काफी क्षमता है और सभी मिलकर देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। "

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में निवेश आकर्षित करना है।पहले की तुलना में , अब राज्य निवेश आकर्षित करने के लिए एक - दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करने में हर राज्य और जिले की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मोदी ने यहां दो दिन चलने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में निवेश आकर्षित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा , " देश के हर राज्य और हर जिले में काफी क्षमता है और सभी मिलकर देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। "

पहले की तुलना में , अब राज्य निवेश आकर्षित करने के लिए एक - दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मोदी ने अपने 30 मिनट के भाषण में कहा , " हिमाचल में पर्यटन , फार्मा और अन्य क्षेत्रों में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। " कहा कि कारोबार करने में सुगमता के मामले में भारत शीर्ष दस प्रदर्शन करने वाले देशों में है। वर्ष 2014 से 2019 के बीच भारत की कारोबारी सुगमता रैंकिंग में 79 अंक का सुधार हुआ है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमोदी सरकारनरेंद्र मोदीजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज