लाइव न्यूज़ :

EPFO ने बदल दिए ये नियम, अब PF ट्रांसफर मिनटों में; कर्मचारियों को मिलेगी राहत

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2025 13:41 IST

EPFO New Rule: ईपीएफओ ने कुछ सदस्यों के लिए यूएएन बनाने और पिछले संचय को जमा करने के लिए आधार आवश्यकताओं में भी ढील दी है, जिनमें छूट प्राप्त पीएफ ट्रस्ट और चल रही कानूनी कार्यवाही वाले सदस्य भी शामिल हैं।

Open in App

EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों के लिए बड़े बदलाव किए है। जिससे पीएफ खातों के हस्तांतरण की प्रक्रिया सरल हो गई है। पीएफ खातों के हस्तांतरण की जरूरत आम तौर पर तब पड़ती है, जब कोई कर्मचारी अपनी नौकरी बदलता है। हाल के समय में ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए जीवनयापन को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि इस बार ईपीएफओ ने फॉर्म 13 में बदलाव किए हैं, जिससे पीएफ संचय को स्थानांतरित करते समय दो ईपीएफ कार्यालयों को शामिल करने की जरूरत खत्म हो गई है।

इससे पहले, पीएफ संचय के हस्तांतरण के लिए दो ईपीएफ कार्यालयों, स्रोत कार्यालय (जहां से पीएफ स्थानांतरित किया जाता है) और गंतव्य कार्यालय (जहां पीएफ स्थानांतरित किया जाता है) से मंजूरी की जरूरत होती थी। हालांकि, नए नियमों के लागू होने के साथ, अब ज्यादातर मामलों में गंतव्य कार्यालय से मंजूरी की जरूरत खत्म हो गई है।

चूंकि फॉर्म 13 सॉफ्टवेयर की कार्यक्षमता में सुधार किया गया है, इसलिए सदस्यों को केवल स्रोत कार्यालय में अपने हस्तांतरण दावे को मंजूरी दिलानी होगी, जिसके बाद उनका मौजूदा खाता स्वचालित रूप से नए कार्यालय में चालू खाते में स्थानांतरित हो जाएगा।

क्या-क्या बदलाव हुए?

नए नियमों में पीएफ संचय के कर योग्य और गैर-कर योग्य घटकों का स्पष्ट विभाजन भी किया गया है। इससे कर योग्य पीएफ ब्याज पर टीडीएस की सटीक गणना सुनिश्चित होगी, जिसका लाभ 1.25 करोड़ से अधिक सदस्यों को मिलेगा। इस कदम से हर साल लगभग 90,000 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की सुविधा भी मिलेगी।

ईपीएफओ ने कुछ सदस्यों के लिए यूएएन बनाने और पिछले संचय को जमा करने के लिए आधार आवश्यकताओं में भी ढील दी है। इसमें छूट प्राप्त पीएफ ट्रस्ट और चल रही कानूनी कार्यवाही वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा, ईपीएफओ ने एक नया सॉफ्टवेयर पेश किया है, जिसमें सदस्य आईडी और अन्य विवरणों का उपयोग करके बल्क यूएएन बनाने की सुविधा है। हालांकि, आधार सत्यापन पूरा होने तक ये यूएएन फ्रीज रहेंगे।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनEPFOनौकरीमनीसैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो