लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया के विमान का इंजन बीच हवा में बंद, मुंबई हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2022 13:53 IST

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। एअर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इंजन बंद होने के बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई हवाईअड्डे पर उतारा गया।यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया

नयी दिल्लीः टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे विमान से यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। एअर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं। ए320नियो विमान के पायलट को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी मिली।

सूत्रों ने बताया कि इंजन बंद होने के बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई हवाईअड्डे पर उतारा गया। घटना के बारे में पूछे जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा ‘‘एअर इंडिया सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हमारे चालक दल इन स्थितियों से निपटने में अच्छी तरह से माहिर हैं। हमारे इंजीनियरिंग और रखरखाव दलों ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

टॅग्स :एयर इंडियाहिंदी समाचारNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज