लाइव न्यूज़ :

ओम प्रकाश चौटाला पर नकेल, ईडी ने 1.94 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की, अब तक 6 करोड़ जब्त

By भाषा | Updated: May 17, 2019 18:16 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और अन्य के खिलाफ धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के एक मामले के सिलसिले में चौटाला की दिल्ली स्थित 1.94 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि चौटाला से संबद्ध एक भूखंड और एक फार्म हाउस को कुर्क करने के लिए धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया था।पिछले महीने जांच एजेंसी ने ओम प्रकाश चौटाला की 3.68 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और अन्य के खिलाफ धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के एक मामले के सिलसिले में चौटाला की दिल्ली स्थित 1.94 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि चौटाला से संबद्ध एक भूखंड और एक फार्म हाउस को कुर्क करने के लिए धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया था।

 

ईडी का यह मामला ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटों- अजय चौटाला और अभय चौटाला व अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है।

सीबीआई ने इन सभी पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत आरोप लगाए थे। ईडी के मुताबिक कुर्क की संपत्ति की कीमत 1.94 करोड़ रुपये है।

पिछले महीने जांच एजेंसी ने ओम प्रकाश चौटाला की 3.68 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने बताया कि इस मामले में अब तक छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईहरियाणाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप