लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद के दो सीटों पर मिली कामयाबी से उत्साहित भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया बीमार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2023 17:48 IST

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरी तरह थक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री कहीं बीमार तो नहीं हैं?

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP इतिहास से अधिक को दोहराने का काम करेगीउन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैबिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री कहीं बीमार तो नहीं हैं?

पटना:बिहार विधान परिषद् के पांच सीटों पर हुए चुनाव में से दो सीटों पर मिली जीत से उत्साहित भाजपा ने महागठबंधन पर जोरदार तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपने इतिहास से अधिक को दोहराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारी पार्टी लोकसभा में सबसे अधिक सीटें जीती है।

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि 2025 के विधानसभा में भी दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीतकर बिहार में सरकार बनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरी तरह थक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री कहीं बीमार तो नहीं हैं? कहीं उन्हें फिर से किसी गठबंधन की जरूरत तो नहीं है? इसलिए वह आने वाले चुनाव में जरूर जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह से समझती है कि किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना है। बगल में ममता दीदी प्रधानमंत्री की उम्मीदवार है, दिल्ली में केजरीवाल जी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश उम्मीदवार हैं और स्टालिन भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। कितने प्रधानमंत्री को लोग देखेंगे? क्या खिचड़ी के सरकार बनाकर देश में घोटाला और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है? 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह साफ हो जाएगा कि विपक्षी एकता की बात करने वाले ये लोग कहीं भी रेस में नहीं है। ये लोग दूर-दूर तक दिखने वाले नहीं हैं। देश की जनता यह मान चुकी है कि विकास की रफ्तार अगर बनाए रखना है तो फिर भाजपा को आगे बढ़ाना होगा। देश के लोग कभी भी घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले लोग को वापस नहीं देखना चाहेंगे। 

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि देश ने 2004 से लेकर 2014 घोटाले वाली सरकार को देखा है। इस तरह से लोगों ने कोयला, 2जी, 3जी और जीजा जी सबको देखा है। उसके बाद अब उन्हें मौका देने की बात करना भी उचित नहीं है।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार