लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट के विमान की नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री के दिल में उठा था दर्द, कराया गया ICU में भर्ती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 00:56 IST

स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 463 करीब 5.45 बजे हैदराबाद से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट के 82 सीटर विमान की 18 ई सीट पर 65 वर्षीय देबिका चक्रबर्ती व 18 डी पर उनके बेटे प्रोनबीस चक्रबर्ती सवार थे.

Open in App

हैदराबाद से गुवाहाटी जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार की सुबह नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई. फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला के दिल में दर्द उठा था. विमान के पायलट ने महिला की तबीयत बिगड़ने पर नागपुर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी.स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 463 करीब 5.45 बजे हैदराबाद से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट के 82 सीटर विमान की 18 ई सीट पर 65 वर्षीय देबिका चक्रबर्ती व 18 डी पर उनके बेटे प्रोनबीस चक्रबर्ती सवार थे. फ्लाइट के टेक ऑफ करने के करीब पौन घंटे बाद महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी.इस पर उनके बेटे ने विमान के कू्र को इस संबंध में सूचित किया. क्रू ने पायलट को जानकारी दी जिसके बाद नागपुर एटीसी से अनुमति हासिल करते हुए सुबह 6.45 बजे यह विमान नागपुर में उतरा. स्पाइसजेट की सेवाओं से जुड़ी कंपनी ज्यूनस एविएशन प्रा. लिमि. के सुपरवाइजर कामरान शम्स ने सूचना पाने के बाद तुरंत ही डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल के अधिकारियों को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवा ली.इसके बाद मरीज महिला को रामदासपेठ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को 24 घंटे आब्जरवेशन में रखने की सलाह दी. फिलहाल आईसीयू में ही उनका उपचार चल रहा है. उन्हें हाइपोटेंशन व लो बीपी की शिकायत बताई गई.

आपात स्थिति में नागपुर डायवर्ट किए जाने के बाद स्पाइसजेट का यह विमान करीब 2 घंटे रुका रहा. महिला यात्री की तबीयत और डॉक्टरों की सलाह की जानकारी के बाद विमान ने सुबह 9 बजे नागपुर से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी.

टॅग्स :स्पाइसजेटमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो