लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग केंद्र के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी से करेगा मुलाकात, ओमीक्रोन के मद्देनजर यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की उम्मीद

By विशाल कुमार | Updated: December 25, 2021 11:34 IST

यह बैठक इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस सुझाव के मद्देनजर भी होगी जिसमें हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण तीसरी लहर आने की चिंताओं को देखते हुए राज्य में होने वाले चुनावों को टालने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से मुलाकात करेगा।चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों में उत्पन्न खतरे पर चर्चा करेगा।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से फरवरी-मार्च चुनाव स्थगित करने को कहा था।

नई दिल्ली:चुनाव आयोग सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से मुलाकात कर कोविड की स्थिति, विशेष रूप से ओमिक्रोन वैरिएंट से उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों में उत्पन्न खतरे पर चर्चा करेगा जहां पर फरवरी-मार्च में चुनाव होने वाले हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक आयोग के 28-30 दिसंबर को होने वाले उत्तर प्रदेश के दौरे से एक दिन पहले होगी।

यह बैठक इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस सुझाव के मद्देनजर भी होगी जिसमें हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण तीसरी लहर आने की चिंताओं को देखते हुए राज्य में होने वाले चुनावों को टालने की बात कही गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कल संवाददाताओं से कहा था कि मैं अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा। स्थिति की समीक्षा करने के बाद स्थिति के अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से फरवरी-मार्च चुनाव स्थगित करने को कहा था। अदालत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से चुनाव से संबंधित सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी कहा था।

जस्टिस शेखर यादव ने कोविड टीकाकरण अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उनसे अनुरोध किया कि भयावह महामारी की स्थिति को देखते हुए कड़े कदम उठाएं और रैलियां, सभाएं रोकने एवं आसन्न चुनावों को टालने पर विचार करें क्योंकि ‘‘जान है तो जहान है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह कहा कि भारत में अब तक कुल 415 ओमीक्रोन कोविड मामलों की सूचना मिली है. यह वैरिएंट पहली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।

टॅग्स :चुनाव आयोगओमीक्रोन (B.1.1.529)उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावUnion Health Ministryमोदी सरकारAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो