लाइव न्यूज़ :

चुनाव खत्म, वोटर की बारी, 7वें चरण में 61 प्रतिशत मतदान, मतगणना 23 मई को

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2019 19:28 IST

उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 61 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव (2014) में सातवें चरण वाली 59 सीटों पर 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान से पहले भारी मात्रा में अवैध नकदी बरामद होने के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि सात चरणों में लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर मतदान हो चुका है।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को शाम पांच बजे तक लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में केन्द्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान था। उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 61 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव (2014) में सातवें चरण वाली 59 सीटों पर 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

सिन्हा ने बताया कि कुछ सीटों को छोड़ कर सभी संसदीय क्षेत्रों में मतदान की अवधि शाम छह बजे तक निर्धारित होने के कारण मतदान के अंतिम आंकड़े मिलने में समय लगेगा। इस चरण में शाम पांच बजे तक सर्वाधिक मतदान (73.05 प्रतिशत) पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर हुआ।

 

जबकि उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 53.76 प्रतिशत मतदान हुआ। उल्लेखनीय है कि सात चरणों में लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर मतदान हो चुका है। तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान से पहले भारी मात्रा में अवैध नकदी बरामद होने के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था।

सिन्हा ने बताया कि अभी वेल्लोर में मतदान की तारीख निश्चित नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी सात चरण के चुनाव में सामान्य तौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। सातवें चरण में भी पश्चिम बंगाल में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

सिन्हा ने बताया कि पिछले छह चरण में कुल मतदान का प्रतिशत 67.34 रहा। यह 2014 के चुनाव की तुलना में 1.21 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान हुआ। आगामी 23 मई को मतगणना होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल