लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, वोटिंग के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2019 17:48 IST

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने पहले भी चुनाव प्रचार अभियान गीत बिना पूर्व अनुमति के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस चरण में कुल 68 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है।

भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बाबुल सुप्रियो पर आरोप है कि वह बूथ में घुसकर पोलिंग एजेंट और अधिकारी को धमका रहे थे। 

पश्चिम बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के वक्त आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं और सुरक्षबलों के बीच झड़प हुई है। इस बीच  बाबुल सुप्रियो की कार को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच आसनसोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 199 नंबर के बूथ पर झड़प हुई है। इस मामले को लेकर पूलिंग बूथ एजेंट का कहना है कि बीजेपी का कोई भी एजेंट पोलिंग बूथ में नहीं है। वहीं, पोलिंग बूथ के बाहर खड़ी बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की कार को क्षतिग्रस्त किया गया।  

चुनाव आयोग ने प्रचार अभियान गीत के लिए बाबुल सुप्रियो को पहले भी जारी किया है नोटिस 

चुनाव आयोग ने एक चुनाव प्रचार अभियान गीत बिना पूर्व अनुमति के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सुप्रियो द्वारा यह गीत बनाया गया है और उन्होंने ही इसे गाया है। 

पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने बताया था कि सोशल मीडिया में यह संगीत वीडियो पोस्ट किया गया है और कुछ स्थानीय टीवी समाचार चैनलों ने इसे चुनाव आयोग से प्रमाण पत्र लिये बिना प्रसारित कर दिया। बसु ने कहा कि आसनसोल से सांसद को 48 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया था। बसु ने कहा कि यह प्रचार अभियान गीत आयोग के अगले आदेशों तक ‘‘प्रसारित नहीं किया जायेगा।’’ (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोचुनाव आयोगलोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज