लाइव न्यूज़ :

केरल के CM पिनराई विजयन ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- खराबी के चलते मुझे खुद करना पड़ा इंतजार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 12:58 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में ईवीएम खराब हैं और जिसके चलते वोटिंग प्रभावित हुई है। चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं कि ईवीएम ठीक से काम कर रही हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान सूबे प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लाइन में खड़े होकर कन्नूर जिले के पिनाराई में आरसी अमाला बेसिक यूपी स्कूल में मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में ईवीएम खराब हैं और जिसके चलते वोटिंग प्रभावित हुई है। चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं कि ईवीएम ठीक से काम कर रही हैं। विजयन ने कन्नूर में संवाददाताओं से कहा, 'मुझे खुद थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा और मुझे बताया गया कि ईवीएम काम नहीं कर रही है। मुझे यह भी बताया गया है कि अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति है।'

आपको बता दें कि केरल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री अल्फोन्स कन्ननथनम और दो बार के मौजूदा सांसद शशि थरूर प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। सूबे में कुल 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 23 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वायनाड में सबसे अधिक 20 और पालक्कड़ जिले की अलाथूर सीट पर केवल छह उम्मीदवार हैं। 

वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मैदान में हैं। गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के साथ-साथ इस सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस ने 4,482 केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया है और इनमें से 162 उग्र वाम आतंकवाद से प्रभावित हैं। 

राज्य में कुल 2.61 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 1,26,81,992 पुरुष और 1,34,64,688 महिलाएं जबकि 173 ट्रांसजेंडर हैं। केरल में कुल 2.88 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष है। कुल 24,970 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शाम छह बजे समाप्त हो जाएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपिनाराई विजयनकेराला लोकसभा चुनाव 2019केरलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज