लाइव न्यूज़ :

मुंबई से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस के जहाज में बुजुर्ग यात्री की हुई मौत, नागपुर में कराई गई मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग

By फहीम ख़ान | Updated: August 22, 2023 11:03 IST

इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रांची फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रांची फ्लाइट में हुई बुजुर्ग यात्री की मौत यात्री को जहाज में खून की उल्टियां हुईं, मौत के बाद जहाज की इमरजेंसी लैंडिग कराई गईमृतक बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि वो किडनी संबंधी रोग और टीबी से ग्रसित थे

नागपुर:इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रांची फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई। इस फ्लाइट की सोमवार शाम 7.40 बजे डॉ बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट से रांची के लिए फ्लाइट 6ई 5093 में 164 यात्री व 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट मुंबई से शाम 6.19 बजे रवाना हुई थी और रात 8.10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली थी। यात्रियों में से एक रांची निवासी 62 वर्षीय देवानंद तिवारी भी थे। उनके साथ उनके पुत्र भी सवार थे।

देवानंद तिवारी मुंबई में ही काम करते थे। उन्हें सफर के दौरान अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। वे किडनी संबंधी रोग (सीकेडी) व टीबी से ग्रसित थे। उन्हें विमान में यात्रा के दौरान खून की उल्टियां हुईं और उसके बाद उनकी मौत हो गई।

नागपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान करीब आधा घंटे रुका रहा और रात 8.40 बजे रांची के लिए रवाना हो गया। किम्स किंग्सवे हॉस्पिटल के डीजीएम (सीसी) एजाज शामी ने ‘लोकमत समाचार’ को बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद तिवारी को एंबुलेंस से नागपुर के शासकीय मेडिकल महाविद्यालय ले जाया गया।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा