लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किये बिना एयरपोर्ट से हुए वापस, अफवाहों का बाजार गर्म

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2023 15:02 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की चंद्रपुर में अगवानी करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे लेकिन राष्ट्रपति का स्वागत किये बिना मुंबई वापस लौट गये।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की पल-पल बदलती सियासत के बीच एक बेहद चौंकाने वाली सूचना सामने आ रही हैएकनाथ शिंदे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करने गये चंद्रपुर गये, लेकिन फौरन मुंबई लौट गयेराष्ट्रपति के प्रोटोकाल को दरकिनार करते हुए सीएम शिंदे की मुंबई वापसी पर सियासी चर्चा जोरों की है

मुंबई: महाराष्ट्र की पल-पल बदलती सियासत के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय तीन दिवसीय महाराष्ट्र यात्रा पर हैं और प्रोटोकल के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की चंद्रपुर में अगवानी करनी थी।

इस संबंध में मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एक साथ एक ही चंद्रपुर पहुंचे थे और उनके साथ रामटेक से निर्दलीय विधायक आशीष जायसवाल भी पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक इस कार्यक्रम में न केवल मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस बल्कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी साथ में रहना था लेकिन अजित पवार राष्ट्रपति के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। 

लेकिन इस घटना में आश्चर्यजनक मोड़ तब आया, जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी किये बिना और उनके कार्यक्रम में शामिल हुए बिना अचानक अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस मुंबई आ गये। खबरों के अनुसार यह वाकया बीते मंगलवार का है। बताया जा रहा है कि सीएम शिंदे ने अजित पवार प्रकरण के चलते अपना दौरा रद्द किया।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की जगह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। हालांकि सीएम शिंदे की अचानक मुंबई वापसी के संबंध में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिसके कारण सूबे के सियायी गलियारों में तरह-तरह के अफवाहों का बाजार गर्म है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर सबसे पहले गढ़चिरौली में गोंडवाना विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू नागपुर के कोराडी स्थित विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र के लोकार्पण समारोह में भी हिस्सा लेने वाली हैं।

मालूम हो कि बीते रविवार को अजित पवार ने अपने चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बगावत करते हुए राजभवन पहुंचे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार दावा कर रहे हैं कि उनके साथ एनसीपी के 40-45 विधायक उनके साथ हैं। हालांकि अजित पवार के साथ एनसीपी के महज 8 विधायकों ने शिंदे-फडणवीस गुट का रूख किया है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPअजित पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार