लाइव न्यूज़ :

Eid ul-Fitr 2023: देश भर में ईद का जश्न आज, दिल्ली के जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, मुंबई के माहिम दरगाह में भी जुटे लोग

By विनीत कुमार | Published: April 22, 2023 7:22 AM

ईद-उल-फितर आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों से तस्वीरें सामने आई हैं। लोग सुबह-सुबह भारी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में जुटे और नमाज अदा की।

Open in App

नई दिल्ली: ईद-उल-फितर (Eid-2023) का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर की मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों के जुटने और नमाज पढ़े जाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोगों ने इस मौके पर एक-दूसरे को गले लगाकर 'ईद मुबारक' कहा।

देश की राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध जामा मस्जिद में भी लोग शनिवार सुबह-सबुह बड़ी संख्या में जुटे और ईद की नमाज पढ़ी। मुंबई के प्रसिद्ध माहिम दरगाह पर भी ईद की रौनक नजर आई। ऐसे ही मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह की भी तस्वीरें आई जहां लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी ईद की बधाई

ईद के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़ती रहे। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!'

इससे पहले शुक्रवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद दिखाई दिया। इसी के साथ रज़मान का पवित्र महीना संपन्न हो गया है। ईद के चांद के नजर आने के बाद शुक्रवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमज़ान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि बीते दो साल में यानी 2022 और 2021 में यह (रमजान महीना) 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है।

रमजान महीने के दौरान मुसलमान सुबह से शाम तक भोजन या पानी का सेवन नहीं करते हैं। वे सहरी (भोर से पहले का भोजन) खाते हैं और शाम को 'इफ्तार' के साथ अपना दिन भर का उपवास तोड़ते हैं। ईद उल-फितर रमजान के महीने के खत्म होने के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है।

टॅग्स :ईदरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीईद के मौके पर भाईजान ने फैंस को दिया तोहफा, नई फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का किया खुलासा

पूजा पाठब्लॉग: ईद-उल-फितर में है सामूहिकता का संदेश

पूजा पाठHappy Eid al-Fitr 2024 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की शुभकामनाएं, दिल से कहें ईद मुबारक

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2024: लखनऊ में नहीं हुआ चांद का दीदार, देशभर में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद, चेक करें नमाज का समय

भारतEid-ul-Fitr celebrated: बुधवार को 30वां और आखिरी रोज़ा, चांद नज़र नहीं आया, 11 को ईद

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi excise policy case: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम आदमी पार्टी को बनाया गया आरोपी

भारतHeatwave: 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चलने की संभावना, दिल्ली में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है, इन बातों का ध्यान रखें

भारतSwati Maliwal Assault Case: कौन हैं वो पॉलिटिकल हिटमैन? जिसका जिक्र कर स्वाति मालीवाल ने सामने आए वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया

भारतSheohar Lok Sabha seat: शिवहर की कहानी रोचक, अब तक 10 सांसद चुने, इस सीट पर आधी आबादी सबसे आगे, पढ़िए इतिहास

भारतपूर्व आप नेता शाजिया इल्मी का आरोप- 'AAP में रहते हुए सहा दुर्व्यवहार, वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात'