लाइव न्यूज़ :

हल्के भारतीय लड़ाकू विमान-तेजस को खरीदने में मिस्र और अर्जेंटीना ने दिखाई है दिलचस्पी, जानें किस देश को कितना चाहिए जेट

By भाषा | Updated: February 15, 2023 07:29 IST

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपए का सौदा भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय लड़ाकू विमान-तेजस को खरीदने में कई देशों ने दिलचस्पी दिखाई है। ऐसे में मिस्र और अर्जेंटीना से इसे लेकर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि मिस्र ने 20 और अर्जेंटीना ने 15 लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने में रूचि दिखाई है।

बेंगलुरु: भारत में ही विकसित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस की खरीद में अर्जेंटीना और मिस्र समेत कई देशों ने रुचि जाहिर की है। इस पर बोलते हुए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष सी बी अनंतकृष्णन ने मंगलवार को एयरो इंडिया-2023 से इतर कहा है कि भारत तेजस विमानों की संभावित आपूर्ति के लिए अर्जेंटीना और मिस्र दोनों से बातचीत कर रहा है। 

इन देशों को इतने चाहिए तेजस विमान

इस पर सी बी अनंतकृष्णन ने कहा है कि मिस्र को 20 विमानों की जरूरत है, जबकि अर्जेंटीना ने 15 लड़ाकू विमान खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। तेजस विमान में दिलचस्पी दिखाने वाले देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपीन भी शामिल हैं। 

2021 में 83 तेजस विमान का भारत सरकार ने किया था सौदा

एचएएल द्वारा निर्मित तेजस एकल-इंजन मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है जो बेहद चुनौतीपूर्ण वातावरण में संचालन करने में सक्षम है। आपको बता दें कि फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपए का सौदा किया था।  

टॅग्स :तेजस लड़ाकू विमानTejasमिस्रArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतTejas crash: दुबई एयर शो की घटना के बाद जेट निर्माता HAL ने जारी किया बयान, कहा- फाइटर जेट का क्रैश एक अलग घटना थी

भारतTejas Plane Crash Video: ज़ूम-इन किए गए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखा दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश होने का वो पल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?