लाइव न्यूज़ :

उप्र में डेंगू का असर, फिरोजाबाद में आठवीं कक्षा तक स्कूल छह सितंबर तक बंद

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:46 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये जिला प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिरोजाबाद दौरे के बाद देर रात प्रशासन ने यह कदम उठाया । डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करते हुए आठवीं कक्षा तक के लिये सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यह आदेश सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अध्यापन कार्य कर रहे सभी संस्थानों पर लागू रहेगा। यदि किसी के द्वारा इस आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ दंडात्मक व विधिक कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कहर की वजह से अब तक करीब 40 लोगों की मौत पर कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले की सर्विलांस टीम से जांच करायी जाएगी। जिला प्रशासन ने अब तक 32 बच्‍चों समेत करीब 40 लोगों की डेंगू से मौत की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला