लाइव न्यूज़ :

सेंथिल बालाजी के करीबियों के ठिकानों की ईडी ने ली तलाशी, 22 लाख रुपये की नकदी के साथ अहम दस्तावेज मिले

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 20:22 IST

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आगे बताया गया कि जांच के दौरान खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगियों में से एक एस.टी. सामिनाथन के पास अपराध के आपत्तिजनक दस्तावेज थे और उन्हें स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया था। नतीजतन, उसके परिसरों पर तलाशी ली गई।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु में सेंथिल बालाजी के खिलाफ की कार्रवाईईडी ने 'कैश फॉर जॉब्स' घोटाले से संबंधित केस में शुरू की है जांच बालाजी के करीबी सहयोगियों में से एक एस.टी. सामिनाथन के परिसरों की भी तलाशी ली

चेन्नई: प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु में DMK विधायक सेंथिल बालाजी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में बताया है कि 3 अगस्त को DMK विधायक सेंथिल बालाजी से जुड़े नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। सेंथिल बालाजी को 'कैश फॉर जॉब्स' घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि  वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत के तहत केंद्रीय कारागार, पुझल में हैं।  ED ने 'कैश फॉर जॉब्स' घोटाले से संबंधित चेन्नई में CBI द्वारा दर्ज़ तीन एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आगे बताया गया, "जांच के दौरान खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगियों में से एक एस.टी. सामिनाथन के पास अपराध के आपत्तिजनक दस्तावेज थे और उन्हें स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया था। नतीजतन, उसके परिसरों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पता चला कि एस.टी. समीनाथन की भाभी शांति बेनामी के रूप में काम कर रही है, जिसे दस्तावेजों और कीमती सामान से भरे बैग ले जाते देखा गया था। जांच टीमों ने शांति के परिसर को कवर किया। हालाँकि, शांति उस स्थान पर मौजूद नहीं थी।"

ईडी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए आगे कहा, "CCTV फुटेज की जांच से पता चला कि बैग ड्राइवर शिव को सौंप दिए गए थे। जब शिव के घर की तलाशी ली गई, तो वह पहले ही फरार हो चुका था और शांति के घर की तलाशी के बारे में सुनकर उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। शिव के आवास पर तलाशी के दौरान 22 लाख रुपये की नकदी और 16.6 लाख रुपये के बेहिसाब कीमती सामान के साथ-साथ 60 भूमि पार्सल के अस्पष्ट संपत्ति दस्तावेज मिले हैं।"

प्रवर्तन निदेशालय बताया कि शांति ने जांच में सहयोग नहीं किया और तलाशी कार्यवाही में भाग नहीं लिया। ED की जांच में पता चला कि उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है। शिव ने अपने बयान में स्वीकार किया कि शांति ने उसे बैग इस डर से दिए थे कि आपत्तिजनक विवरण उजागर हो जाएंगे। जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि ज़ब्त की गई संपत्ति और नकदी वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगी एस.टी. सामिनाथन की है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयतमिलनाडुडीएमकेसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील