लाइव न्यूज़ :

ईडी ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ फेमा के तहत दर्ज किया केस, एफडीआई उल्लंघन की होगी जांच, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2023 12:14 IST

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ईडी ने कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के लिए ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने यह केस कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के लिए दर्ज किया। फरवरी 2022 में, आयकर विभाग ने नई दिल्ली, मुंबई में बीबीसी के परिसरों में सर्वेक्षण किया था।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के लिए ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के प्रावधानों के तहत कंपनी के कुछ अधिकारियों के दस्तावेज और बयान दर्ज करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी (बीबीसी) द्वारा कथित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के उल्लंघन की जांच की जा रही है।  फेमा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम है जो विदेशी मुद्रा के अंतर्वाह और बहिर्वाह को नियंत्रित करता है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब आयकर विभाग ने फरवरी में दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का ‘सर्वे’ किया था। तब आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सर्वेक्षण के बाद कहा था कि मीडिया समूह बीबीसी की भारत में संचालित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दिखाए गए आय एवं लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं हैं। सीबीडीटी ने अपने बयान में मीडिया संगठन का नाम लिए बगैर कहा था कि एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी की विदेशी इकाइयों ने विदेश भेजी गई कुछ रकम पर कर का भुगतान नहीं किया है।

कर विभाग की यह कार्रवाई बीबीसी द्वारा 17 जनवरी को 2002 के गुजरात दंगों पर "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" नामक एक वृत्तचित्र जारी करने के कुछ सप्ताह बाद हुई थी। 20 जनवरी को, केंद्र सरकार ने YouTube और ट्विटर को डॉक्यूमेंट्री साझा करने वाले लिंक को हटाने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने गुजरात दंगों से संबंधित डॉक्यूमंट्री पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि यह "भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर करने वाला" पाया गया और देश के "मैत्रीपूर्ण संबंधों" पर विदेशी राज्यों के साथ" और देश के भीतर सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की क्षमता थी।।

टॅग्स :BBCED
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र