लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया को एक और झटका, ईडी ने किया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2022 21:16 IST

एक अधिकारी के मुताबिक ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया समेत कई अन्य के खिलाफ आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्जदिल्ली के डिप्टी सीएम समेत अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले के मामले में राष्ट्रीय राजधानी के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को एक और झटका लगा है। एक अधिकारी के मुताबिक ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मामले में सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। 

ईडी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य के खिलाफ आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। सीबीआई द्वारा दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया था और सबूतों से आबकारी नीति में बदलाव के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय का पता चला था।

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामित 15 व्यक्तियों और संस्थाओं में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

इससे पहले मंगलवार के दिन ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के भावनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सिसोदिया की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी की थी।

केजरीवाल ने कहा, "हमने सुना है कि सिसोदिया को 10 दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपका उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें दो या तीन दिनों में गिरफ्तार किया जा सकता है।"

बता दें कि पिछले हफ्ते, सीबीआई ने सिसोदिया के आवास और कुछ नौकरशाहों के परिसरों सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें आबकारी आयुक्त कृष्णा और आबकारी विभाग के दो अन्य अधिकारी और व्यवसायी शामिल थे।

तलाशी के बाद, केंद्र ने दिल्ली शराब नीति मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए गोपी कृष्णा और दानिक्स अधिकारी आनंद कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया। 

कृष्णा दिल्ली सरकार में आबकारी आयुक्त थे, जबकि आनंद कुमार उप आबकारी आयुक्त थे। सीबीआई द्वारा चल रही जांच में दर्ज प्राथमिकी में दोनों अधिकारियों के नाम थे।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाप्रवर्तन निदेशालयमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज