लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा की इस कंपनी ने चार राज्यों में लाखों लोगों से की ठगी, ईडी ने की छापेमारी

By भाषा | Updated: February 22, 2020 14:29 IST

कंपनी ने इस योजना का प्रचार करने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया, पैम्फ्लेट्स और प्रेरकों का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चित पोंजी घोटाले में कई वांछितों को तलाश रही पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय ने की छापेमारीविज्ञापन छापकर चार राज्यों के लाखों लोगों से हुई थी ठगी

प्रवर्तन निदेशालय ने एक पोंजी घोटाले में कथित तौर पर शामिल नोएडा की एक कंपनी के खिलाफ धन शोधन की अपनी जांच के संबंध में दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में करीब 12 स्थानों पर शनिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि ‘बाइक बोट’ मामले के संबंध में धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दिल्ली, नोएडा तथा लखनऊ में करीब 12 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इन छापों का मकसद मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सबूत और दस्तावेज एकत्रित करना है।

ग्रेटर नोएडा स्थित बाइक बॉट टैक्सी सेवा पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा समेत कई राज्यों में 2.25 लाख निवेशकों से 3,000 से 4,000 रुपये की ठगी करने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने बाइक बॉट कंपनी के प्रमुख संजय भाटी समेत कंपनी के 12 से अधिक अधिकारियों को जेल भेज दिया है। मामले में वांछित कुछ अन्य लोग फरार हैं। ग्रेटर नोएडा में गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड (जीआईपीएल) कंपनी बहु स्तरीय मार्केटिंग योजना ‘‘बाइक बॉट’’ लेकर आई तथा निवेशकों को एक साल में दोगुना पैसा देने का लालच दिया।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने मोटरसाइकिल टैक्सी के लिए 62,100 रुपये का निवेश मांगा और महज एक साल में दोगुनी रकम देने के अलावा हर महीने मुनाफा देने का वादा किया लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाई। बाइक-टैक्सियां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों में चल रही है जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में भी इसका नेटवर्क है। कंपनी ने इस योजना का प्रचार करने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया, पैम्फ्लेट्स और प्रेरकों का इस्तेमाल किया था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयग्रेटर नोएडाहरियाणाउत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष