लाइव न्यूज़ :

ED Raid In Kanpur: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई के कई ठिकानों पर एजेंसी ने की छापेमारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2024 09:07 IST

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेल में बंद कानपुर से पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने गुरुवार तड़के छापेमारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने गुरुवार तड़के छापेमारी की ईडी की टीम ने सपा विधायक सोलंकी के अलावा उनके भाई के आवास पर भी छापा मारा हैसपा विधायक इरफान सोलंकी एक महिला के भूखंड पर कब्जे के आरोप में एक साल से जेल में बंद हैं

लखनऊ/कानपुर: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर से पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के छापेमारी की है। जानकारी के मुताबित ईडी की एक टीम ने सपा विधायक सोलंकी के भाई के आवास सहित अन्य ठिकानों को भी अपना निशाना बनाया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार ईडी की एक टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से कानपुर पहुंची और सपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर जबरदस्त छापेमारी की। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी के इस सघन छापेमारी की जद में विधायक सोलंकी के भाई अरशद सोलंकी भी आ गये हैं और ईडी ने उनके भी कई ठिकानों पर तलाशी ली।

अभी तक की मिली सूचना के अनुसार ईडी अधिकारी सपा विधायक सोलंकी के भाई अरशद से उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी की टीम ने कथित तौर पर छापेमारी शुरू होते ही इरफान सोलंकी के आवास परिसर में लगे सभी सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए।

मालूम हो कि सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक महिला द्वारा एक भूखंड पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद से सोलंकी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विधायक सोलंकी के खिलाफ अब तक 17 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

इससे पहले विधायक इरफान सोलंकी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इस साल जनवरी में जब भाजपा ने 2018 सियाना हिंसा के आरोपी को बुलंदशहर जोनल अध्यक्ष नियुक्त किया था तो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन सरकार पर नहीं।

इसके साथ अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी के आजम खान, इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव जैसे नेताओं को भी अदालत से न्याय मिलेगा, जिन्हें "फर्जी" मामलों में फंसाया गया है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसमाजवादी पार्टीकानपुरलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार