लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Motorcycle Fire Blast: खौफनाक वीडियो, बाइक में ब्लास्ट,10 घायल, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 13, 2024 10:57 IST

Hyderabad Motorcycle Fire Blast: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में लोग मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने की मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने की मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लोगहैदराबाद में एक बाइक में विस्फोट होने से करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गएसभी का इलाज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है

Hyderabad Motorcycle Fire Blast:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में लोग मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने की मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान, बाइक में विस्फोट हो जाता है, जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो जाते हैं। यह वीडियो हैदराबाद की बताई जा रही है।

द प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, हैदराबाद में एक बाइक में विस्फोट होने से करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। खबर के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर मुगलपुरा के बीबी बाजार रोड पर घटी। बीच सड़क पर बाइक में विस्फोट होने से एक पुलिस कांस्टेबल समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक लेकर जैसे ही बीबी बाजार पहुंचा तो उसने पाया कि उसकी बाइक में आग लग गई। उसने खुद को आग से बचाने के लिए बाइक से छलांग लगा दी। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक में लगी आग को बुझाने के लिए प्रयास करने लगे। इस दौरान वहां पर अन्य लोगों के साथ एक पुलिस कांस्टेबल भी था। लोग आग बुझाने के लिए पानी डाल रहे थे। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स आग बुझाने के लिए बाइक पर बोरी भी रख रहा है। लोग इधर प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक बाइक में विस्फोट हो जाता है। इस दौरान पास में खड़े लोग आग की चपेट में आ जाते हैं, और जान बचाने के लिए भागने लगते हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया

वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं। आग की चपेट में आने से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :हैदराबादसोशल मीडियावायरल वीडियोबाइकरॉयल एनफील्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल