लाइव न्यूज़ :

"एनडीए में ईडी, सीबीआई और आईटी ही तो मजबूत दल हैं, बाकि तो दिखावा है", उद्धव ठाकरे का सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 26, 2023 14:52 IST

उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर बेहद तीखा कटाक्ष करते हुए दावा किया है कि इस समय एनडीए को केवल ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे तीन दलों का मजबूत सहारा है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर बेहद तीखा कटाक्ष करते हुए सत्ताधारी एनडीए को घेरा उद्धाव ठाकरे ने कहा कि एनडीए केवल ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे तीन दलों के सहारे है चुनाव आता है तो मोदी सरकार एनडीए की हो जाती है और चुनाव बाद वापस मोदी सरकार हो जाती है

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर केंद्रीय सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार पर धावा बोला है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर बेहद तीखा कटाक्ष करते हुए दावा किया है कि इस समय देश पर शासन कर रही एनडीए को केवल तीन मजबूद दलों का सहारा है और वो हैं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के शीर्ष नेताओं में शुमार उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक और राज्यसभा सांसद संजय राउत को दिए इंटरव्यू में मणिपुर हिंसा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर से कोई मतलब नहीं है। इस कारण वो हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने से हिचक रहे हैं।

ठाकरे ने हाल में भाजपा की अगुवाई में संपन्न हुई एनडीए की बैठक पर चोट करते हुए कहा कि भाजपा के लिए जब-जब चुनाव करीब आते हैं तो उसकी सरकार एनडीए की हो जाती है और जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, एनडीए ठंडे बस्ते में चला जाता है और वापस वो मोदी सरकार में बदल जाती है।

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि एनडीए में महज नाम के लिए 36 पार्टियां हैं। सच्चाई तो ये है कि एनडीए में केवल तीन पार्टियों का रोल है, उनमें से एक ईडी है, दूसरी सीबीआई है और तीसरी आईटी है। एनडीए में केवल यही तीन पार्टियां मजबूत हैं बाकि तो केवल दिखावा भर हैं। कुछ पार्टियों की हालत तो ऐसी है कि उनके पास एक भी सांसद नहीं है।"

इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर संजय राउत से कहा कि भाजपा को पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाना चाहिए। उसके बाद उसे यूसीसी का जिक्र करना चाहिए। उन्होंने कहा, "जहां तक कानून की समानता की बात है तो कानून के सामने किसी को समान होना चाहिए। इस तरह तो भाजपा में भी जो भ्रष्ट लोग हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए। लेकिन क्या ऐसा है?"

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने शिवसेना में फूट डाली, उन्होंने सोचा कि महाराष्ट्र से टीम ठाकरे को ही खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम फिर से उभर रहे हैं और दोगुने ताकत के साथ उभर रहे हैं। ठाकरे ने कहा, ''यह एक छिपा हुआ आशीर्वाद भी है क्योंकि बगावत करने वाले कई दिग्गज लंबे समय से अपनी सीटों पर काबिज हैं और अब उनकी जगह नए लोगों को मौका मिल सकता है।''

मालूम हो कि पिछले साल जून में शिवसेना के तत्कालीन मंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 39 अन्य विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण शिवसेना दो फाड़ में विभाजित हो गई थी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसमें एनसीपी और कांग्रेस उनके सहयोगी घटक थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमोदी सरकारसंजय राउतशिव सेनासमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)सीबीआईप्रवर्तन निदेशालयआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील