लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केसः ईडी ने जब्त की कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ की संपत्तियां, विदेशी बंगले भी शामिल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 11, 2018 12:09 IST

INX Media Case ED Seized Chidambaram Properties worth 54Cr:आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्ति चिंदबरम की संपत्तियां जब्त की हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अक्टूबरः आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्ति चिंदबरम की संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें नई दिल्ली के जोर बाग स्थित घर, ऊटी और कोडइकनाल का बंगला और दो विदेशी आवास भी शामिल हैं। कुल जब्त की गई संपत्ति 54 करोड़ रुपये की बताई जा रही है।

बता दें कि यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में आरोपी बनाया गया है। उन पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के जरिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया और कार्ति चिदंबरम की संपत्तियां जब्त कर ली।  एजेंसी ने बताया कि कार्ति के 90 लाख रुपये के एफडी भी जब्त किए गए हैं जो बैंक ऑफ चेन्नई में खोले गए थे। ये संपत्तियां कार्ति चिदंबरम की फर्म एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (एएससीपीएल) से जुड़े हुई हैं।

आईएनएक्स मीडिया केस में आरोप है कि 2007 में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त करने के लिए अनुमति प्रदान करने में पद का दुरुपयोग किया गया। इस समय कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को दिल्ली की एक अदालत ने गिरफ्तारी से दिया गया अंतरिम संरक्षण एक नवंबर तक बढ़ा दिया है। उनके बेटे कार्ति को भी राहत दी गई थी।

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज