लाइव न्यूज़ :

EC ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भेजा कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने का है मामला

By रुस्तम राणा | Updated: November 14, 2023 22:02 IST

चुनाव आयोग ने उनसे 16 नवंबर तक बयान देने को कहा है कि एमसीसी के उल्लंघन के साथ-साथ चुनाव और दंडात्मक कानूनों के प्रावधानों के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैचुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव से 16 नवंबर तक बयान देने को कहा है कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयान दिए थे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जब भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयान दिए थे। चुनाव आयोग ने उनसे 16 नवंबर तक बयान देने को कहा है कि एमसीसी के उल्लंघन के साथ-साथ चुनाव और दंडात्मक कानूनों के प्रावधानों के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। 

क्या कहा था प्रियंका गांधी ने?

चुनाव आयोग के नोटिस के मुताबिक, भाषण के वीडियो और मध्य प्रदेश के सीबीओ के माध्यम से प्राप्त ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा था, ''मोदी जी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलते थे, जिससे देश आगे बढ़ रहा था, इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदी जी किसको दे दिया, अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया।''

नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा, ''आम तौर पर जनता मानती है कि वरिष्ठ नेता, वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक की ओर से दिए गए बयान सच हैं, ऐसे में अपेक्षा की जाती है कि नेता उसकी ओर से दिए गए बयानों की जानकारी और तथ्यात्मक आधार रखता हो... ताकि मतदाताओं को गुमराह करने की कोई संभावना न रहे।'' 

टॅग्स :चुनाव आयोगECIकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज