लाइव न्यूज़ :

अब विधान सभा भंग होते ही लागू हो जाएगी आदर्श चुनाव आचार संहिता, केंद्र और राज्य सरकारें नहीं कर सकेंगी नई योजना की घोषणा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 27, 2018 18:51 IST

EC on implementation of Model Code of Conduct: चुनाव आयोग ने एसआर बोमई बनाम भारत सरकार (1994) के मामले का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद न तो केंद्र सरकार किसी योजना की घोषणा कर सकती है न ही राज्य सरकार। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 सितंबर: भारतीय निर्वाचन आयोग (EC) ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला करते हुए निर्देश जारी किया है कि किसी भी विधान सभा के समय से पहले भंग हो जाने पर राज्य में तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct/MCC) लागू हो जाएगी।

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार पुरानी विधान सभा के भंग होने से लेकर नई सरकार के गठन तक राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। 

इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा किसी राज्य में चुनाव की ताारीखों की घोषणा के वक्त से आचार संहिता लागू होती थी। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी कार्यवाहक मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री ऐसे फैसले नहीं ले सकता जिनसे मतदान को प्रभावित किया जा सके।

हाल ही में तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस ने विधान सभा भंग करने का फैसला किया था। विधान सभा भंग करके कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर चंद्रशेखर राव द्वारा लिये जा रहे फैसलों पर अब रोक लग जाएगी।

 

चुनाव आयोग ने दिया एसआर बोमई बनाम भारत सरकार मामले का दिया हवाला

चुनाव आयोग ने एसआर बोमई बनाम भारत सरकार (1994) के मामले का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद न तो केंद्र सरकार किसी योजना की घोषणा कर सकती है न ही राज्य सरकार। 

चुनाव आयोग ने कहा कि विधान सभा भंग होते ही  चुनाव आचार संहिता की भाग 8 के तहत आयद होने वाले सभी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे।

चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे गये निर्देश में कहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधान भाग-8 के अनुसार सम्बन्धित राज्य की विधान सभा भंग होते ही वहाँ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी और नई विधान सभा के गठन तक लागू रहेगी। 

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज