लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: TMC विधायक पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, 7 दिन चुनाव प्रचार पर रोक, भाजपा समर्थकों को दी थी धमकी

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 12:30 IST

टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा था कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान करो और उन्हें धमकाओ। उन्हें बताओ कि अगर वे मतदान करने जाते हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवर्ती को 30 मार्च सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल की रात 8 बजे तक चुनाव प्रचार करने से रोक दिया गया है। इस दौरान व कोई भी जनसभा, रैलियां, रोड शो नहीं कर पाएंगे।

कोलकाता: आसनसोल के मतदाताओं को कथित धमकी देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर 7 दिन तक चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी है।

चक्रवर्ती को 30 मार्च सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल की रात 8 बजे तक चुनाव प्रचार करने से रोक दिया गया है। इस दौरान व कोई भी जनसभा, रैलियां, रोड शो नहीं कर पाएंगे।

पांडवेश्वर से विधायक चक्रवर्ती को एक वीडियो में पार्टी के एक कार्यालय में टीएमसी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए देखा जा सकता है। पांडवेश्वर आसनसोल लोकसभा सीट के तहत आता है, जहां 12 अप्रैल को उपचुनाव होगा।

वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान करो और उन्हें धमकाओ। उन्हें बताओ कि अगर वे मतदान करने जाते हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।’’

प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि आसनसोल में मतदाताओं को डराने के लिए टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती के खिलाफ चुनाव आयोग की कार्रवाई ममता बनर्जी द्वारा चलाए जा रहे बुरे शासन की एक गंभीर याद दिलाती है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीAsansolचुनाव आयोगउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल