लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चत करने के लिए ऊंची इमारतों की पहचान करना किया शुरू

By भाषा | Updated: June 29, 2020 12:59 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 18 जून को आप सरकार और नगर निकाय को राष्ट्रीय राजधानी में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना लागू नहीं करने के लिए फटकार लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देSDMC ने ऊंची इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ऊंची इमारतों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है।इसके अलावा समूहों एवं संस्थानों को अवसंरचना ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने राष्ट्रीय राजधानी में ऊंची इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी इमारतों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है साथ ही समूहों एवं संस्थानों को अवसंरचना ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने कहा कि वह शहर में हाल ही में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के मद्देनजर दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश का अनुपालन करते हुए यह कार्रवाई कर रही है।नगर निगम ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएमसी ने ऊंची इमारतों की पहचान करना और समूहों एवं संस्थानों को अवसंरचना ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।’’बयान में कहा गय कि अभी तक स्कूलों, आवासीय समूह, हाउसिंग सोसाइटियों और संस्थानों के अधिकारियों को 77 नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें अवसंरचना ऑडिट रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। बयान में कहा गया कि इससे पहले इमारतों को मजबूत करने और भूकंप के लिहाज से उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए एक अवसंरचना सलाहकार भी नियुक्त किया गया था।दिल्ली उच्च न्यायालय ने 18 जून को आप सरकार और नगर निकाय को राष्ट्रीय राजधानी में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना लागू नहीं करने के लिए फटकार लगाई थी।

टॅग्स :दिल्लीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज