लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एनसीआर सहित 5 राज्यों में 6.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके, मौसम ने ली करवट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2018 17:34 IST

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान- कज़ाखस्तान के सरहदी क्षेत्र में है।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके शाम करीब 4.15 मिनट पर आए। 

Open in App

नई दिल्ली , 9मई:  राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा के पांच राज्यों में  भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र अफगानिस्तान- कज़ाखस्तान के सरहदी क्षेत्र में है।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके शाम करीब 4.15 मिनट पर आए। 

उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई है। इसका केंद्र अफगानिस्तान - कज़ाखस्तान सीमा पर है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जान - माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में जलजले के झटके महसूस किए गए। 

बुधवार शाम दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम भी बदल गया, तभी करीब सवा चार बजे भूकंप के झटके से आए। दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली साथ ही   हल्की बारिश भी हुई है। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में पिछले 2 दिनों से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं। 

यह भी पढ़ें- बेटे को गिरवी रखने के बाद भी कर्ज नहीं चुका पाया किसान, तंग आकर उठाया ये कदम

भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के इसकासिम से 36 किमी उत्तर पश्चिम में 111.9 किमी गहराई में था। हिमाचल के कुल्लू और शिमला और जम्मू और कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई शहरों में भी झटके महसूस किए गए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई