लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के सभी विभागों में लागू हुआ 'ई-ऑफिस', केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी संसद में जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 07:47 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार के सभी विभागों में डिजिटलीकरण या ई-ऑफिस लागू कर दिया गया है।

Open in App

केंद्र सरकार के सभी विभागों में डिजिटलीकरण या ई-ऑफिस लागू कर दिया गया है। लोकसभा में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

इसके अलावा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, न्याय विभाग, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग जैसे कई विभाग नागरिकों को पोर्टल पर अपने आवेदन और शिकायतें जमा करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सदन को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा, 'डिजिटल सचिवालय के एक हिस्से के रूप में, भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों में ई-ऑफिस लागू किया गया है। मंत्रालयों में केंद्रीय रजिस्ट्री इकाइयों को भी डिजिटल किया गया है।"

मंत्री ने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) की वेबसाइट में सांसदों को काम की ऑनलाइन सिफारिशें करने और उस पर प्रगति को ट्रैक करने की भी सुविधा है।

बता दें कि हाल में दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को 30 जून तक ‘ई-ऑफिस’ में तब्दील होने को कहा था। साथ ही निर्देश दिया गया था कि आम आदमी पार्टी सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा 20 जून तक तैयार कर लिया जाए। 

संसद के मानसून सत्र में हंगामा जारी

संसद का जारी मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। विपक्ष की ओर से महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर बुधवार को भी भारी शोर-शराबा किया गया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इसी के साथ मानसून सत्र में यह लगातार तीसरा दिन रहा जब सदन की कार्यवाही विपक्षी सदस्यों के हंगामे की भेंट चढ़ गई।

सदन की कार्यवाही बुधवार को शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा। लेकिन कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल शुरू कराया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने प्रश्न पूछे और मंत्रियों ने जवाब दिये।

टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलराज्य सभाजितेन्द्र सिंहसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज