लाइव न्यूज़ :

Dumri assembly seat bypoll 2023: झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 8368 मतों से आगे, आजसू की उम्मीदवार यशोदा देवी पीछे, जानें अभी तक रुझान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2023 15:29 IST

Dumri assembly seat bypoll 2023: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की उम्मीदवार यशोदा देवी से 8368 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना के 18 चरणों के बाद झामुमो उम्मीदवार को 76763 वोट मिले हैं।आजसू उम्मीदवार को 68395 मत प्राप्त हुए हैं।उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था।

Dumri assembly seat bypoll 2023: झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की उम्मीदवार यशोदा देवी से 8368 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मतगणना के 18 चरणों के बाद झामुमो उम्मीदवार को 76763 वोट मिले हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं आजसू उम्मीदवार को 68395 मत प्राप्त हुए हैं। झामुमो, विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा है तो वहीं आजसू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।

गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। मतगणना में लगभग 10 मिनट की देरी होने संबंधी खबरों पर उन्होंने कहा कि डाक मत पत्र की गणना आठ बजे शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था।

कुल 2.98 लाख मतदाताओं में से 64.84 फीसदी ने मतदान किया था। डुमरी से झामुमो के विधायक एवं राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। महतो वर्ष 2004 से राज्य विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी दिवंगत विधायक जगरनाथ महतो की पत्नी हैं।

टॅग्स :उपचुनावझारखंडBJPझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह