लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने पत्नी और खुद पर तेल डाल कर आग लगाई, मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:51 IST

Open in App

नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर परिवारिक क्लेश के चलते पत्नी और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर बुधवार को आग लगा ली। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पत्नी और बीच बचाव करने आई उसकी सास की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहना वाला मोहनदास (45) हाजीपुर गांव में सुखबीर के मकान में किराए पर रहता था। उसका उसकी पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ विवाद था और गौतमबुद्ध नगर की पारिवारिक अदालत में उनका मामला चल रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर लक्ष्मी तथा मोहन के बीच झगड़ा हो गया। मोहन ने अपनी पत्नी तथा अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसी बीच बीच- बचाव करने आई पत्नी की मां किरण (65) भी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मी, मोहनदास तथा किरण को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया की उपचार के दौरान मोहन दास की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और सास की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer Launch: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे करीब 2000 फैंस

बॉलीवुड चुस्कीदोनों एक ही पार्टी में, कहीं मार ना हो जाए, अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शामिल होने पर यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीब्रांड वैल्यू गिरने के बावजूद विराट कोहली नंबर 1, भारत की ये हैं शीर्ष 4 सबसे ताकतवर शख्सियतें, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म गली बॉय के रैपर एमसी तोड़ फोड़ का 24 साल की उम्र में निधन; खबर सुन टूटे रणवीर सिंह और सिद्धांत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप