दोनों एक ही पार्टी में, कहीं मार ना हो जाए, अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शामिल होने पर यूजर्स

By अनिल शर्मा | Published: May 4, 2022 08:41 AM2022-05-04T08:41:56+5:302022-05-04T08:44:55+5:30

ईद की पार्टी में कंगना सफेद रंग के शरारा में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। पैपराजी के लिए दीपिका और रणवीर ने भी पोज दिए।

arpita khan Eid party Kangana Ranaut Deepika Padukone Karan Johar attend users react | दोनों एक ही पार्टी में, कहीं मार ना हो जाए, अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शामिल होने पर यूजर्स

दोनों एक ही पार्टी में, कहीं मार ना हो जाए, अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शामिल होने पर यूजर्स

Highlightsसलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद की पार्टी दी थी जिसमें कई सितारे शामिल हुएईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और करण जौहर भी शरीक हुएकंगन, दीपिका और करण को एक ही पार्टी में देखकर यूजर्स ने हैरानी जताई

मुंबईः सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ईद की शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। लेकिन कंगना रनौत ने पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया। गौरतलब है कि जिस पार्टी में कंगना पहुंची, वहां करण जौहर, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई हस्तियां पहुंची थीं। कंगना ने यहां सलमान खान के साथ ईद के त्योहार का लुत्फ उठाया।

ईद की पार्टी में कंगना सफेद रंग के शरारा में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। पैपराजी के लिए दीपिका और रणवीर ने भी पोज दिए। जहां दीपिका काले रंग के एंब्रॉयडरी वाले कुर्ता सलवार में हैवी ईयररिंग्स के साथ थीं, वहीं रणवीर प्रिंटेड शर्ट और डेनिम्स में नजर आए। दोनों लगातार चैट कर रहे थे क्योंकि फोटोग्राफर्स ने उन्हें एंट्री पर क्लिक किया था।

जैसे ही दीपिका-रणवीर और कंगना के अलग-अलग वीडियो एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए, प्रशंसकों ने हैरानी जताई। एक फैन ने एक वीडियो पर कमेंट किया, "एक ही पार्टी में कंगना और दीपिका।" एक अन्य वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ने लिखा, "डीपी और कंगना..एक ही पार्टी..।" वीडियो पर एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया, "दीपिका कंगना एक पार्टी में ... मार पीट ना हो जाए।"

 पार्टी में कंगना और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आईं। कियारा नेअपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना के साथ एक सेल्फी साझा की। हालांकि बाद में कियारा ने ये तस्वीर डिलीट कर दी। कंगना कई बॉलीवुड हस्तियों, खासकर करण जौहर के लिए अपनी नापसंदगी के बारे में काफी मुखर रही हैं। उद्योग में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के लिए उनकी आलोचना करते हुए वह अक्सर अपने सोशल  मीडिया पोस्ट में उन्हें 'पापा जो' के रूप में संबोधित करती हैं। वहीं कंगना ने दीपिका की भी कई बार आलोचना की है।

Web Title: arpita khan Eid party Kangana Ranaut Deepika Padukone Karan Johar attend users react

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे