लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में जो निर्दलीय विधायक बीजेपी का समर्थन करेगा उसे जनता जूतों से मारेगीः दीपेंद्र सिंह हुड्डा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 10:47 IST

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी का समर्थन करने वाले विधायक अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं। वो लोगों का भरोसा तोड़ रहे हैं। हरियाणा की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। लोग उन्हें जूतों से पीटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का समर्थन करने वाले विधायक अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं।बीजेपी ने निर्दलीयों के समर्थन से दोबारा सरकार बनाने का दावा किया है।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का समर्थन करने वाले विधायक अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं। वो लोगों का भरोसा तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। लोग उन्हें जूतों से पीटेंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा ने किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है लेकिन बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है और खट्टर एकबार फिर सरकार बनाएँगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। वो यहां बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा प्रभार अनिल जैन के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की जरूरत है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप