लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अगर बनवाना है ड्राइविंग लाइसेंस तो पढ़ें ये जरूरी खबर

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 27, 2017 17:21 IST

आगामी 6 महीनों में दिल्ली के 11 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में ऑटोमैटिक ट्रैक लगाने के आदेश दिए गए हैं।

Open in App

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है और बनवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। दरअसल, परिवहन विभाग ड्राइविंग टेस्ट में बदलाव करने जा रहा है। अभी तक जिसे आप आसानी से पास कर ले रहे थे उसे अब और कठिन बनाया जाएगा, ताकि आपकी दक्षता को आसानी से परखा जा सके। इसके बाद ही स्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा।

आगामी 6 महीनों में दिल्ली के 11 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में ऑटोमैटिक ट्रैक लगाने के आदेश दिए गए हैं। सबसे पहले सराय काले खां परिवहन कार्यालय में ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक पर वाहन चालक का टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में पास होने पर ही स्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा।

वहीं, ऑटोमैटिक हाइटैक ट्रैक को 8 डिजिट की शेप में बनाया जाएगा। इसे पूरा करने के लिए चालक को 90 सेकंड का समय दिया जाएगा। इस शेप का पूरा एक चक्कर लगाना होगा। इसके बाद वाहन को रिवर्स गियर में चलाना होगा। उसके लिए भी 90 सेकण्ड निर्धारित होंगे। 

8 डिजिट शेप में बनाए गए ट्रैक पर चालक के लिए मुश्किल जरूर होगी, लेकिन अगर उसे ड्राइविंग आती है तो कोई समस्या नहीं आएगी। परिवहन विभाग के इस कदम को दिल्ली की सड़कों पर लापरवाही के चलते होने वाले सड़क हादसों को कम करने को लेकर देखा जा रहा है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारड्राइविंग टिप्सट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

भारतसावधान दिल्लीवाले! चालान भरने में हुई 45 दिन की देरी, तो लगेगा भारी जुर्माना, पढ़ लें यह जरूरी नियम

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज