लाइव न्यूज़ :

WATCH: डीआरडीओ ने ओडिशा तट से 'वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2023 20:52 IST

डीआरडीओ ने उड़ीसा के चांदीपुर से वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए।

Open in App
ठळक मुद्देवेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किएउड़ीसा के तट पर चांदीपुर में उड़ान परीक्षण किए गएडीआरडीओ ने एलसीए तेजस के साथ पावर टेक ऑफ (पीटीओ) शाफ्ट का प्रथम उड़ान परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया

भुवनेश्वर: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए। उड़ीसा के तट पर चांदीपुर में उड़ान परीक्षण किए गए। एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल को उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्यों के खिलाफ ग्राउंड-आधारित मैन-पोर्टेबल लॉन्चर से परीक्षण किए गए। इसने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करते हुए लक्ष्यों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

इससे पहले, डीआरडीओ ने एलसीए तेजस के साथ पावर टेक ऑफ (पीटीओ) शाफ्ट का प्रथम उड़ान परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया था। पीटीओ विमान की महत्वपूर्ण हाई स्पीड पावर ट्रांसमिशन सिस्टम है और इसे सीवीआरडीई द्वारा पेटेंट तकनीक के साथ डिजाइन और विकसित किया गया था।

इस महीने की शुरुआत में, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक सटीक स्ट्राइक टेस्ट सफलतापूर्वक किया था। एक जहाज ने डीआरडीओ द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी सीकर और बूस्टर के साथ ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च की। मिसाइल का परीक्षण कोलकाता श्रेणी के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत से किया गया।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने एएनआई के हवाले से कहा, "ब्रह्मोस एयरोस्पेस मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर लगातार काम कर रहा है।" विशेष रूप से, ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम है। यह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या भूमि प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।

टॅग्स :डीआरडीओTejasमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

विश्व514000000000 रुपये?, ईरान युद्ध के पहले 48 घंटों में इस्तेमाल किए गए अमेरिकी हथियारों की लागत?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर