लाइव न्यूज़ :

शिवराज ने कहा, मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस का लोकसभा चुनावों में सूपड़ा साफ होगा, कमलनाथ दें इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 18:35 IST

अब 23 मई को लोकसभा चुनावों के जो नतीजे आने वाले हैं, उनमें कांग्रेस की भारी पराजय की भनक पाते ही कमलनाथ के पांव के नीचे से जमीन खिसक गयी है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर वे (कांग्रेस उम्मीदवार) राज्य के दो-चार लोकसभा क्षेत्रों में हारते, तो कमलनाथ अपने संबंधित मंत्रियों से इस्तीफा ले सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब कांग्रेस उम्मीदवार पूरे प्रदेश में ही हार रहे हैं, तो इसका जिम्मेदार कमलनाथ का मंत्रिमंडल नहीं है। मुख्यमंत्री खुद इस हार के जिम्मेदार हैं।उन्होंने सूबे की कमलनाथ सरकार पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप दोहराते हुए कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस झूठ बोल रही है।

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस का लोकसभा चुनावों में सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि भावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना पद छोड़ देना चाहिये।

उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को ताकीद की थी कि अगर उनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की लोकसभा चुनावों में पराजय हुई, तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। शिवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये निर्देश दिये थे कि अगर उनके किसी भी मंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार (लोकसभा चुनाव) हारा, तो संबंधित मंत्री को उनके पास इस्तीफा लेकर आना पड़ेगा।

 

अब 23 मई को लोकसभा चुनावों के जो नतीजे आने वाले हैं, उनमें कांग्रेस की भारी पराजय की भनक पाते ही कमलनाथ के पांव के नीचे से जमीन खिसक गयी है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर वे (कांग्रेस उम्मीदवार) राज्य के दो-चार लोकसभा क्षेत्रों में हारते, तो कमलनाथ अपने संबंधित मंत्रियों से इस्तीफा ले सकते थे।

लेकिन अब कांग्रेस उम्मीदवार पूरे प्रदेश में ही हार रहे हैं, तो इसका जिम्मेदार कमलनाथ का मंत्रिमंडल नहीं है। मुख्यमंत्री खुद इस हार के जिम्मेदार हैं।" उन्होंने सूबे की कमलनाथ सरकार पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप दोहराते हुए कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस झूठ बोल रही है कि उसने किसान कर्ज माफी समेत अपने वे 83 चुनावी वचन पूरे कर दिये हैं जो उसने नवम्बर 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान दिये थे। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज