लाइव न्यूज़ :

CAB पर विशेषज्ञ ने संसद को किया था सचेतः धर्म की बजाए सिर्फ 'धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यक' लिखना चाहिए!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 09:08 IST

नागरिकता संशोधन बिल में किसी धर्म (हिंदू, सिख, पारसी... इत्यादि) की बजाए सिर्फ धार्मिक प्रताड़ना के शिकार अल्पसंख्यक लिखा जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष कश्यप ने जेपीसी के सामने 2016 में कहा थासुभाष कश्यप सातवीं, आठवीं और नवीं लोकसभा में महासचिव रह चुके हैं।

जानें माने संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप ने संयुक्त संसदीय समति को दो साल पहले ही सचेत किया था कि नागरिकता संशोधन बिल में किसी धर्म (हिंदू, सिख, पारसी... इत्यादि) की बजाए सिर्फ धार्मिक प्रताड़ना के शिकार अल्पसंख्यक लिखा जाए। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष कश्यप ने जेपीसी के सामने 2016 में कहा था कि 'धार्मिक प्रताड़ना के शिकार अल्पसंख्यक' में सभी शामिल हो जाएंगे जिन्हें नागरिकता देना उद्देश्य है। सुभाष कश्यप ने बताया कि उन्होंने सलाह दी थी कि बिना किसी समुदाय का नाम लिखे भी उद्देश्य की पूर्ति हो सकती है।

सुभाष कश्यप सातवीं, आठवीं और नवीं लोकसभा में महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों ने सीएबी को पारित कर दिया और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। इसे 'कोर्ट ऑफ लॉ' या संसद में संशोधन के जरिए ही सुधारा जा सकता है।

कश्यप ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रही हिंसा की आलोचना करते हुए कहा कि यह गैरकानूनी है। प्रदर्शनकारियों को यह याद रखना चाहिए कि उसी संविधान ने संसद को सर्वोच्च माना है।

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है, उन्हें गैर कानूनी अप्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूननागरिकता (संशोधन) विधेयकसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम