लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार से प्यार तो 'आप' से भी दुलार! दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी मेलानिया ट्रंप: सूत्र

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 20, 2020 12:33 IST

भारत सरकार डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के लिए खास इंतजाम कर रही है। ट्रंप उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल को भी देखने जाएंगे। इस दौरान उन्हें प्रदूषण की मार झेल रही यमुना की बदबू न सताए, इसके लिए नदी में 500 क्यूसेक पानी तक छोड़ा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं।सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का भी दौरा करेंगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंपदिल्ली के एक सरकारी स्कूल का भी दौरा करेंगी। 

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में दिल्ली के सरकारी स्कूल सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक बड़ा चुनावी मुद्दा थे, जिनके बारे में पार्टी वोटरों का यकीन जीतने में कामयाब रही। 

आम आदमी पार्टी दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों की तरह उनमें शिक्षण कार्य का दावा करते नहीं थकती है। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूल में बच्चों के समक्ष उनके कौशल की जांच करते नजर आए। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव अभियान के दौरान मतदाताओं से सरकारी स्कूलों में आप सरकार द्वारा किए गए सुधारों को ध्यान में रखने की गुहार करते दिखे थे। 

बता दें कि भारत सरकार डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के लिए कई स्तर पर खास इंतजाम कर रही है। ट्रंप उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल को भी देखने जाएंगे। इस दौरान उन्हें प्रदूषण की मार झेल रही यमुना की बदबू न सताए, इसके लिए नदी में 500 क्यूसेक पानी तक छोड़ा गया है। 

वहीं, अहमदाबाद के नगर आयुक्त विजय नेहरा ने ट्रंप की यात्रा को लेकर कहा, ''एक रोड शो होगा जोकि एयरपोर्ट से मोटेरा स्डेडियम तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीद है कि 22 किलोमीटर के रोड शो में 1-2 लाख लोग शामिल होंगे।''

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपदिल्लीमोदी सरकारआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल