लाइव न्यूज़ :

Doda bus accident: 36 की मौत और 19 घायल, 300 फुट गहरी खाई में गिरी बस, डोडा में बड़ा हादसा, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 15, 2023 17:33 IST

Doda bus accident: आधिकारिक ने बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटना में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 19 अन्य घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने यह जानकारी दी।डोडा के अस्‍सर इलाके की घटना है।  स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया।

Doda bus accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिर जाने से 36 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 19 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। चार घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। 

जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने यह जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटना में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 19 अन्य घायल हुए हैं। यह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है। शवों को बरामद किया गया है। 

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह बस 42 सीटर थी, लेकिन इसमें 55 यात्रियों को बिठाया गया था। बस रास्ते पर दौड़ते हुए दो अन्य बसों को ओवरटेक कर रही थी। तीनों बसों में आगे निकलने की होड़ मची थी। इसी बीच यह बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई और बड़ा हादसा हो गया।

हादसे के बाद बचाव अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है।  दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 है। यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह