लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: येलो लाइन पर तकनीकी खराबी, यात्री परेशान, सुल्तानपुर और कुतुबमीनार के बीच परिचालन ठप

By धीरज पाल | Updated: May 21, 2019 11:20 IST

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुल्तानपुर और कुतुबमीनार के बीच फीडर बसों की सुविधा मुहैया करा रहा है।

Open in App

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मंगलवार सुबह को तकनीकी खराबी आने से सेवा बाधित हो गई जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को हरियाणा के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

तकनीकी खराबी आने की वजह से मुसाफिरों को अपने गंतव्य स्थल पहुंचने में काफी परेशानी हुई और कई यात्री तो कुतुब मीनार स्टेशन पर फंस गए। डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छतरपुर में तकनीकी खामी आने के बाद, येलो लाइन पर रेल सेवा प्रभावित हुई। खामी दूर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच तथा समयपुर बादली एवं कुतुब मीनार के बीच ट्रेनों को अस्थायी तौर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘ सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच कोई ट्रेन नहीं चल रही है।’’ छतरपुर स्टेशन सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच पड़ता है।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुर स्टेशन पर ऊपर से जा रही तार (ओवर हेड वायर या ओएचई) के टूटने की वजह से सुबह नौ बजकर करीब 32 मिनट पर ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई। तार टूटने की वजह से खंड में बिजली आपूर्ति रूक गई।

उन्होंने बताया कि उस वक्त उस खंड से गुजर रही दोनों ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया और छोटी दूरी के लिए ट्रेनें चलाकर सेवा को शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि येलो लाइन के समयपुर बादली और कुतुब मीनार के बीच ट्रेन सेवा चलाई जा रही है और हर तीन मिनट पर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि सुल्तानपुर-हुडा सिटी सेंटर के बीच ट्रेन आठ मिनट पर मिल रही है।

उन्होंने बताया कि तार के जुड़ते ही सामान्य सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित खंड पर डीएमआरसी यात्रियों को राहत देने के लिए फीडर बस सेवा चला रही है। 

बता दें कि येलो लाइन पर मेट्रो को दो हिस्सों में बांटकर चलाया जा रहा है। मेट्रो को हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर और समयपुर बादली से कुतुब मीनार तक के लिए चलाया जा रहा है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए