लाइव न्यूज़ :

डीएमके नेता टीआर बालू ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, करुणानिधि के 100वें जन्मदिन के मौके पर आने का दिया निमंत्रण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2023 17:27 IST

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद टीआर बालू उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में मजदूरों पर कथित हमले की खबरों के बाद इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा हैCM से मुलाकात के बाद टीआर बालू उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे3 जून को तमिलनाडु में पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय एम करुणानिधि के 100वें जन्मदिन के मौके पर डीएमके बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है

पटना: तमिलनाडु मामले को लेकर बिहार में जारी सियासत के बीच डीएमके के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री टीआर बालू ने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। तमिलनाडु में मजदूरों पर कथित हमले की खबरों के बाद इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद टीआर बालू उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान जदयू के ललन सिंह मौजूद थे।

इस राजनीतिक मुलाकात को वर्तमान राजनीतिक हलचल के बीच कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नीतीश कुमार से मुलाकात करने के दौरान उन्होंने ना सिर्फ तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हुई मारपीट के वायरल वीडियो की सच्चाई बताई और कहा कि सब गलत खबर थी। इसी के साथ-साथ उन्होंने नीतीश कुमार को 3 जून को तामिलनाडु आने का निमंत्रण भी दे दिया। 

दरअसल 3 जून को तमिलनाडु में पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय एम करुणानिधि के 100वें जन्मदिन के मौके पर डीएमके बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें देश के कई बड़े राजनेताओं के आने की उम्मीद है। इसी आयोजन में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार से मिलकर डीएमके नेता टी आर बालू ने इस आयोजन पर आने का निमंत्रण दिया, जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आने का भरोसा दिया है। 

इस संबंध में ललन सिंह ने बताया कि 2024 को लेकर नीतीश कुमार की कोशिश है कि एक मजबूत गठबंधन बने और इस कवायद में नीतीश कुमार लगे हुए हैं। इसके पहले भी नीतीश कुमार के करुणानिधि से अच्छे संबंध रहे हैं। आज जब उनकी 100 वीं जयंती समारोह का आयोजन हो रहा है तो नीतीश कुमार ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी मांगी है और भरोसा दिलाया है कि वो इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। 

ललन सिंह ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान टीआर बालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु में बिहार के किसी भी निवासी के साथ कोई घटना नहीं घटी है। यही नहीं बिहार से अधिकारियों की जो टीम गई थी, उसने भी अपनी जांच में माना कि ये एक सोची समझी साजिश का हिस्सा था। 

बिहार और तमिलनाडु के संबंध को खराब करने का और भाजपा ने जिस तरह से इस घटना को लेकर विधानसभा में हंगामा किया है, उसे देश ने देखा है अब जब सारी सच्चाई सामने आ गई है तो भाजपा इस मामले पर कुछ नहीं बोल पा रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारTR Baaluडीएमकेबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज